पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • होटल पर छापेमारी कर शराब पी रहे तीन लोगों को किया गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

होटल पर छापेमारी कर शराब पी रहे तीन लोगों को किया गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कनीना थाना प्रभारी रमेश कुमार ने गत गुरुवार रात अटेली रोड पर नहर के पास स्थित एक होटल पर छापेमारी कर होटल के अंदर बैठकर शराब का सेवन कर रहे तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तीनों को जमानत दे दी। थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि लगातार हर रोज होटलों पर छापेमारी की जा रही है। गुरुवार रात भी यह अभियान चलाया गया और कनीना-अटेली रोड पर नहर के साथ स्थित एक होटल पर जब उनकी टीम पहुंची तो तीन व्यक्ति बैठकर शराब का सेवन कर रहे थे। उन्हें पकड़कर थाना लाया गया और तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जमानत दे दी गई।

पुलिस टीम द्वारा शुक्रवार सुबह 9 बजे से शाम 3 बजे तक राजकीय महाविद्यालय के नजदीक अंबेडकर चौक पर बिना कागजात, बिना हेलमेट के बाइक सवार लोगों व मनचलों के खिलाफ अभियान चला 15 बाइकों के चालान काटे गए। गत गुरुवार रात कनीना कस्बे में स्थित 4 होटलों के रिकार्ड भी जांचे गए। इंस्पेक्टर रमेश कुमार ने कहा कि युवा पीढ़ी भी बाइक चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करें।

वही मनचलों को चेतावनी देते हुए कहा कि अपने आप में सुधार कर लें बिना किसी कार्यवश इधर-उधर आवारागर्दी करते पाए जाने पर हवालात की हवा खाने को तैयार रहे। उन्होंने निरीक्षण करते हुए उनके रिकार्ड की जांच की व होटल संचालकों को निर्देश दिए कि वे नियमों के पालन करें, अगर किसी भी होटल में गैरकानूनी तरीके से कोई कार्य होता पाया गया तो उनके खिलाफ शक्त कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्रवासी धर्मपाल डीपी रसूलपुर, सरपंच गजेंद्र सिंह, महेंद्र शर्मा झाड़ली, सरपंच सुशील ढाणा, सरपंच उमेद सिंह रसूलपुर, सरपंच धर्मपाल गुढ़ा, बली झाड़ली सहित कई लोगों का कहना है कि थाना प्रभारी रमेश कुमार द्वारा बिना हेलमेट मोटरसाइकिल चालकों व मनचलों के खिलाफ चलाया गया अभियान एक सराहनीय कदम है।

खबरें और भी हैं...