कनीना | एक पखवाड़े से कनीना उपमंडल के गांवों में कम विद्युत आपूर्ति मिलने और बिजली के अघोषित कटों से जनता को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। यदि सरकार ने तत्काल इस दिशा में कारगर कदम उठाकर बिजली आपूर्ति नहीं बढ़ाई तो प्रजा भलाई संगठन के कार्यकर्ता विद्युत कार्यालयों का घेराव करेंगे। शनिवार को यह चेतावनी संगठन सुप्रीमो समाजसेवी ठाकुर अतरलाल एडवोकेट ने गांव खेड़ी तलवाना, सेहलंग, पोता, बाघोत, नौताना, स्याणा, गांवों में लोगों की जनसमस्याएं सुनते हुए दी। उन्हें हर ग्रामवासी से यह शिकायत मिली है कि उन्हें तय शेड्यूल से भी बहुत कम बिजली मिल रही है। साथ ही अघोषित कटों के कारण लोगों का जीना माहौल हो गया है।