पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बीजेपी सरकार हर मोर्चे पर हुई विफल : राव दान सिंह

बीजेपी सरकार हर मोर्चे पर हुई विफल : राव दान सिंह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महेंद्रगढ़ | पूर्व सीपीएस राव दान सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण हर वर्ग दु:खी व परेशान हैं। प्रदेश सरकार अपने साढ़े तीन साल के कार्यकाल में पूरी तरह विफल साबित हुई है। कांग्रेसी नेता राव दान सिंह ने कनीना रोड स्थित अपने फार्म हाउस पर उपस्थित लोगों से बातचीत में यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने चुनावों में झूठे वादों व जुमलों से लोगों को बहकाकर वोट हथिया लिए, परन्तु विकास के नाम पर क्षेत्र में कोई काम नहीं हुआ। जिस कारण महेंद्रगढ़ विकास की दृष्टि से पिछड़ता जा रहा है। प्रदेश में मोदी द्वारा चलाए गए स्वच्छता अभियान की पोल निकल रही है। सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था, बिजली पानी जैसी कई समस्याएं हैं, लेकिन सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। इस मौके पर पंचायत समिति चेयरमैन राव मंगल सिंह, यादव सभा के प्रधान डॉ. प्रेमराज यादव, महावीर डीपी लावन, सूबेदार हरि सिंह, सूबेदार रघुवीर गुरावला, युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष जितेन्द्र चोटीवाला व उमेद पालडी आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...