महिलाओं ने निकाली नशाबंदी जागरूकता रैली
कांके | सुकुरहुट्ट गांव में रविवार को महिलाओं ने नशाबंदी को लेेकर जागरूकता रैली निकाली। उप मुखिया प्रभात भूषण और भाजपा नेता हरिनाथ साहू के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं ने गांव में घूम-घूमकर लोगों से शराबबंदी की अपील की। कहा कि शराब से पूरा गांव तबाह हो रहा है। बच्चों व युवाओं पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। साथ ही, शराब बनाने और बेचनेवालों को अवैध धंधा बंद करने की चेतावनी दी गई। रैली में बादल सिंह मुंडा, प्रदीप ठाकुर, पंसस सुषमा देवी, मुखिया रीना देवी, मुखिया बीना देवी, पवन महतो व संजीव कुमार आदि शामिल थे।