खलारी के बुकबुका में सरहुल महोत्सव 22 को
खलारी | एसीसी कॉलोनी स्थित सरना स्थल पर 22 अप्रैल को सुबह 10 बजे से सरहुल महोत्सव मनाया जाएगा। बुकबुका मुखिया सोमरी राम ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कांके विधायक जीतूचरण राम उपस्थित रहेंगे। उन्होंने सभी सरना धर्मावलंबियों सहित अन्य लोगों को कार्यक्रम में उपस्थित रहने की अपील की।