पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बीएयू के हड़ताली कर्मियों से काम पर लौटने का आग्रह

बीएयू के हड़ताली कर्मियों से काम पर लौटने का आग्रह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांके | बीएयू के कुलपति डॉ. पी कौशल ने कहा है कि आंदोलनरत शिक्षेकेतर कर्मचारियों की मांगों को लेकर प्रशासन कृषि विभाग से लगातार संपर्क में है। विवि की ओर से निदेशक प्रशासन एवं नियंत्रक ने सोमवार को वित्त एवं कृषि विभाग के अफसरों से बातचीत की है। कर्मचारियों की मांगों को शीघ्र पूरा करने का अनुरोध किया गया हैं। मंगलवार को बीएयू प्रशासन ने शिक्षेकेतर कर्मचारियों से हड़ताल से लौटने का आग्रह किया है। उच्च लेखा लिपिक के वेतनमान को लेकर विवि ने डॉ. एमएच सिद्दीकी की अध्यक्षता में विभागीय प्रोन्नति कमेटी गठित की गई है। इसकी बैठक बुधवार को होगी।

खबरें और भी हैं...