पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बीएयचू प्रशासन के विज्ञापन को संघ ने बताया गुमराह करने वाला

बीएयचू प्रशासन के विज्ञापन को संघ ने बताया गुमराह करने वाला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीएयू शिक्षकेतर कर्मचारी संघ ने मंगलवार को विवि. प्रशासन की ओर से कर्मचारियों के कर्तव्यस्थल से अनुपस्थिति संबंधी प्रकाशित कराए गए विज्ञापन को गुमराह करने वाला बताया। दरअसल निदेशक प्रशासन के हस्ताक्षर से एक अखबार में विज्ञापन प्रकाशित कराया गया है, जिसमें हड़ताल कर रहे शिक्षकेतर कर्मियों को 17 मई तक कार्यस्थल पर उपस्थित करने को कहा गया है। ऐसा नहीं होने पर उनलोगों के विरुद्ध सर्विस ब्रेक सहित अन्य नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करने की बात कही गई है। संघ के अध्यक्ष अबू सईद ने मंगलवार को एक पत्र देकर विज्ञापन को असंवैधानिक बताया। कहा कि निदेशक प्रशासन सहित वीसी को भी पता है कि कर्मचारी धरनास्थल पर चार मई से ही बैठे हुए हैं। विवि. प्रशासन द्वारा 26 फरवरी और 28 अप्रैल को अपनी पांच मांगों संबंधी पत्र दिया गया। लेकिन इसपर समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद बाध्य होकर संघ को हड़ताल पर जाना पड़ा। इसकी जानकारी कृषि सचिव सहित सरकार को संघ के द्वारा पूर्व में दे दिया है। संघ ने वीसी से मांगों को पूरा कराने की दिशा में कार्रवाई करने का आग्रह किया। साथ ही कथित तौर पर असंवैधानिक कार्यों से बचने का आग्रह भी किया ताकि कर्मचारियों एवं प्रशासन के बीच सौहार्द का माहौल बना रहे।

खबरें और भी हैं...