पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बीएयू में कर्मचारी संघ की हड़ताल 16वें दिन भी जारी

बीएयू में कर्मचारी संघ की हड़ताल 16वें दिन भी जारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीएयू में कर्मचारी संघ की हड़ताल शनिवार को 16वें दिन भी जारी रही। शिक्षकेतर कर्मचारी संघ सातवें वेतनमान को लागू करवाने, एसीपी-एमएसीपी का लाभ देने, रिटायरमेंट की उम्रसीमा 60 से बढ़ा कर 62 वर्ष करने की मांगों को लेकर 4 मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। बीएयू प्रशासन एवं कर्मचारी संघ के बीच कई राउंड वार्ता हो चुकी है, लेकिन अभी तक कोई ठोस परिणाम नहीं निकल पाया है। कर्मचारी मांगों को पूरा करने की लिखित आश्वासन एक तय सीमा में चाहते हैं। वे बिना मांगे पूरी हुए अपने आंदोलन को समाप्त नहीं करने पर अडिग है। वहीं, विवि प्रशासन ने दो सदस्यीय कमेटी बनाई है, जो इनको पूरा कराने के लिए कृषि विभाग से लगातार पहल कर रहा है। इसमें प्रगति भी हुई है। लेकन, आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने में कुछ और समय लग सकता है। विवि प्रशासन इनको पूरा किए जाने के संबंधम में अपने स्तर से कोई समय सीमा लिख कर देने में झिझक रहा है। इस कारण आंदोलन लंबा खिंच रहा है।

खबरें और भी हैं...