पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कांके डाकघर में आधार अपडेशन और पासबुक से जुड़े काम ठप

कांके डाकघर में आधार अपडेशन और पासबुक से जुड़े काम ठप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एक ओर कांके डाकघर में विभाग की ओर से कई प्रकार की सुविधाओं को बढ़ाने की दिशा में कार्य चल रहा है। लेकिन इनके सुचारु ढंग से संचालन में कहीं न कहीं वरीय पदाधिकारियों की उदासीनता आड़े आ रही है। कुछ माह पूर्व ही यहां आधार कार्ड बनवाने की सुविधा भी शुरु की गई थी। जबकि यहां अपडेशन का कार्य पहले से ही चल रहा था। लेकिन एक माह से अधिक समय से इसका साॅफ्टवेयर क्रैश हो गया है। इस कारण दोनों कार्य पूरी तरह से ठप पड़ गए हैं।

वहीं यहां के कैश काउंटर में लगा प्रिंटर भी लगभग दो माह से खराब पड़ा है। इस कारण पासबुक अपडेट नहीं हो पा रहा है। जमा और निकासी दोनों करने वाले उपभोक्ताओं को दूसरे डाकघर जाना पड़ रहा है। इससे लोगों में डाकघर कर्मियों के प्रति रोष है। जबकि डाकघर से नए प्रिंटर के लिए आग्रह पत्र भी भेजा जा चुका है। साथ ही आधार के साॅफ्टवेयर को ठीक कराने के लिए भी पत्र भेजा गया है।

बताते चलें कांके डाकघर में कर्मचारियों की कमी के कारण एक ही कर्मी को रेल टिकट रिजर्वेशन, आधार बनाने व अपडेशन करने, पीएलआई डिपाॅजिट व रजिस्टर्ड डाक का कार्य देखना पड़ता है। इससे अक्सर उपभोक्ताओं को लंबे समय तक कतार में खड़े रहकर कर्मचारी के फ्री होने का इंतजार करना पड़ता है। इससे लोगों का बहुमूल्य समय बेकार जाता है, लेकिन इन सारी बातों की जानकारी होने के बाद भी वरीय पदाधिकारी इसपर उदासीन बने हुए हैं।

खबरें और भी हैं...