पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • संग्रामपुर में मंडा पूजा 25 से, दीनू बने अध्यक्ष

संग्रामपुर में मंडा पूजा 25 से, दीनू बने अध्यक्ष

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांके | संग्रामपुर गांव में 25 मई को मंडा पूजा का आयोजन किया जाएगा। 25 को फूलखुंदी होगी। वहीं 26 को झूलन का कार्यक्रम होगा। इसके भव्य आयोजन के लिए मंडा पूजा समिति के पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। ग्राम प्रधान दीनू उरांव अध्यक्ष, कृष्णा लोहरा उपाध्यक्ष, अनिल मुंडा सचिव, जोहन मुंडा कोषाध्यक्ष, बिरसा उरांव सह कोषाध्यक्ष बनाए गए। वहीं बबलू पाहन, मुन्ना उरांव, सोहराई उरांव, राजेश मुंडा, नदिया उरांव, राजेंद्र साहू, शंकर साहू, बलेश्वर मुंडा, सुरेश लोहरा, राजू उरांव, नथू मुंडा को संरक्षक बनाया गया है। संग्रामपुर में मंडा पूजा पर विशाल मेला लगता है इसमें आसपास के दर्जनों गांवों के लोग शामिल होते हैं। यह जानकारी संरक्षक मुन्ना उरांव ने दी।

खबरें और भी हैं...