पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • झूलन के साथ सुकुरहुट्टू के मंडा पूजा में 600 भोक्ता भोक्ताइन हुए शामिल

झूलन के साथ सुकुरहुट्टू के मंडा पूजा में 600 भोक्ता-भोक्ताइन हुए शामिल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रखंड क्षेत्र के सुकुरहुट्टू गांव में सोमवार को झूलन के साथ ही मंडा पूजा पूरे श्रद्धाभाव और उल्लास के साथ संपन्न हो गया। झूलन में 300 भोक्ता शामिल हुए। भोक्ताओं के द्वारा झूलन के दौरान गिराए हुए आशीर्वाद के फूल को हासिल करने के लिए भक्त टूट पड़ रहे थे। आस्था और विश्वास के इस पर्व में 300 भोक्ताईन भी शामिल हुईं।

मौके पर मेले का आयोजन भी हुआ। इसका उद्घाटन जिपस अनिल टाइगर ने किया। इसके पूर्व रविवार को फूलखुंदी का आयोजन किया गया। दहकते अंगारों पर चलने में भोक्ताओं के साथ भोक्ताईन भी पीछे नहीं रहीं। इसके पूर्व गांव के शिवालय में पूरे विधि-विधान से भोक्ता और भोक्ताईन ने पूजा अर्चना की। मंडा में शामिल भोक्ता-भोक्ताईन के सेवा के लिए युवा उत्थान सेवा समिति की ओर से शिविर लगाया गया। यहां तरबूज, शर्बत आदि का वितरण किया गया। मंडा पूजा के भव्य आयोजन में अध्यक्ष प्रभात भूषण, हरिनाथ साहू, मुखिया रीना देवी, संजीव कुमार महतो, बेनीराम महतो, दीपक महतो, सोनू महतो, रुपलाल महतो, रोहित पाहन, गोस्वामी, अजय कुमार, पवन महतो, वनिता मेहता का अहम योगदान रहा।

खबरें और भी हैं...