पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • संघ और निदेशक प्रशासन के बीच वार्ता फिर बेनतीजा, हड़ताल जारी

संघ और निदेशक प्रशासन के बीच वार्ता फिर बेनतीजा, हड़ताल जारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीएयू में बुधवार को 13 वें दिन भी हड़ताल जारी रही। निदेशक प्रशासन डाॅ. डीएन सिंह और शिक्षकेतर कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों के बीच हुई वार्ता बेनतीजा रही। कर्मचारी अपनी मांगों के पूरा होने के संबंध में लिखित आदेश के बिना अपनी हड़ताल से हटने को तैयार नहीं हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि सातवां वेतनमान लागू करने, एसीपी-एमएसीपी देने, रिटायरमेंट की उम्रसीमा 60 से 62 वर्ष करने, कैडर प्रोमोशन और उच्चवर्गीय लिपिक का स्केल 4500 से 7000 करने की मांग पूरी हुए बिना वे नहीं हटेंगे। निदेशक प्रशासन ने कृषि सचिव से हुई सकारात्मक वार्ता एवं पत्राचार के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। लेकिन कर्मचारी अपनी मांगों पर अडिग रहे। साथ ही कर्मचारियों को पत्र देकर कार्रवाई की चेतावनी देने की निंदा की। कहा कि संघ विवि. प्रशासन की दबाव की नीति का विरोध करता है।

कृषि मंत्री से मिले वीसी

बीएयू वीसी डाॅ. पी कौशल ने बुधवार को कृषि मंत्री रणधीर सिंह से मिलकर उनको शिक्षकेतर कर्मचारियों की समस्याओं और पिछले 13 दिनों से जारी हड़ताल से विश्वविद्यालय में उत्पन्न समस्याओं से अवगत कराया। कृषि मंत्री रणधीर सिंह ने कर्मचारियों की मांगों को उचित बताते हुए, जल्द ही इन मांगों को पूरा कराने का आश्वासन वीसी डॉ. पी कौैशल को दिया।

सातवें वेतनमान पर वित्त विभाग ने मांगी रिपोर्ट

कर्मचारियों की प्रमुख मांग सातवें वेतनमान पर वित्त एवं कृषि विभाग दोनों काफी सक्रिय हो गए हैं। कृषि विभाग की संयुक्त सचिव सुमन कैथरिन किस्पोट्टा ने बीएयू के निदेशक प्रशासन को बुधवार को एक पत्र भेजा। इसमें उन्होंने शिक्षकेतर कर्मियों के सातवें पुनरीक्षित वेतन का लाभ स्वीकृत करने के संबंध में वित्त विभाग द्वारा मांगी गई तीन बिंदुओं पर रिपोर्ट अविलंब देने को कहा है। वित्त विभाग ने आने संकल्प संख्या 217 एवं 218 में निहित प्रावधानों के तहत पदवार, वेतनमान एवं ग्रेड पे का उल्लेख करते हुए कर्मियों एवं पेंशनर्स का प्रतिवेदन देने को कहा है। साथ ही निर्धारित वेतन की जांच व सत्यापन से संतुष्ट होकर प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया है। जिनको इसका लाभ दिया जाना है वे पद सरकार से स्वीकृत हैं या नहीं एवं नियुक्ति की वैधता के साथ पूरी रिपोर्ट वित्त विभाग ने मांगी है। इस पत्र से बीएयू प्रशासन को इसके लागू होने की दिशा में बड़ी सफलता मिलती नजर आ रही है।

खबरें और भी हैं...