बीएयू में आईआईआरएस आउटरीच कोर्स 1 मई से
कांके | बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) में एक मई से आउटरीच कोर्स शुरू होगा। इस कोर्स का संचालन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान द्वारा संचालित भारतीय सुदूर संवेदन संस्थान (आईआईआरएस) देहरादून करेगा। यह काेर्स भू-स्थानिक माॅडलिंग द्वारा जलागम प्रबंधन विषय पर आधारित है। नोडल पदाधिकारी डाॅ. बीके अग्रवाल ने बताया कि इस कोर्स में छात्रों व शोधार्थियों के साथ वैज्ञानिक व फैकल्टी भी शामिल हो सकेंगे। कोर्स पूरी तरह निःशुल्क होगा।