प्लेंसमेंट कैंप का आयोजन 25 को लाइवलीहुड में
कांकेर| लाइवलीहुड कालेज गोविंदपुर एक दिवसीय प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 25 अपै्रल को सुबह 11 बजे से 3 बजे तक किया जाएगा। इसमें निजी क्षेत्र के नियोजकों द्वारा 194 रिक्तियों के आधार पर भर्ती की जाएगी। तकनीकी तथा गैर तकनीकी श्रेणी के पद इस श्रेणी के अंतर्गत व्याख्याता, सहायक शिक्षक, वाहन चालक, फिल्ड आफिसर सुपर वाइजर, सेक्युटरी गार्ड आदि पद शामिल है। इसके लिए न्यूनतम योग्यता 8वीं, 10वीं 12वीं, बीएए एमए, एमएससी गणित, साईस बीएड उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।