दो दिनों में 22 लाख से अधिक ईंट जब्त
कांकेर| चारामा ब्लॉक में प्रशासन द्वारा अवैध ईंट भट्टों पर कार्रवाई की जा रही है। गुरुवार को 11 ईंट भट्टों पर कार्रवाई करते हुए 13 लाख 90 हजार से अधिक ईंटों की जब्त की गई। पिछले दिनों आदिवासी समाज द्वारा ब्लॉक में चल रहे अवैध ईंट भट्टों पर कार्रवाई की मांग की गई थी। कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई थी।
समिति में राजस्व विभाग से तहसीलदार गीता रायस्त, नायब तहसीलदार, खनिज विभाग से बीएस मंडावी, वन विभाग से वन परिक्षेत्र अधिकारी सीएल नाग, पुलिस विभाग से एसडीओपी आकाश मरकाम, एसआई रामनारायण धु्रव सहित पटवारी और सरपंच पंच को शामिल किया गया। समिति द्वारा बुधवार को कार्रवाई की शुरुआत ग्राम जैसाकर्रा से की गई। यहां संजय ठाकुर पिता चंद्रकुमार सिंह ठाकुर के भट्टे से 4 लाख 80 हजार के पक्के और 90 हजार की कच्ची ईट और फिरोज खान पिता रज्जाक खान के पास से 1 लाख 80 हजार के पक्के और 37 हजार कच्चे र्ईंट जब्त किया गया। इसके बाद प्रशासन ग्राम आंवरी के महेश साहू, भागीराम सिन्हा, ग्राम डोकला के हिरवेंद्र साहू, ग्राम माहुद के अजीत पवन साहू के ईंट भट्टों से भी लाल ईंट जब्त की।
कांकेर। दूसरे दिन भी जांच समिति द्वारा की गई कार्रवाई।