कथा... कर्म ही भाग्य निर्माण करता है
कथा... कर्म ही भाग्य निर्माण करता है
कोरर| कोरर में जारी सात दिवसीय भागवत कथा के दौरान कथावाचक ने मानव जीवन में कर्म का स्थान पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कर्म ही मनुष्य का भाग्य निर्माण करता है। किसी का भी भाग्य खराब नहीं होता। खुद के कर्म भाग्य को अच्छा और बुरा बनाता है। कर्म से ही भाग्य रेखा बनती है। इसके संसार में कई उदाहरण है। उन्होंने सति अनुसुईया के जीवन परिचय के बारे में बताया। उन्होंने कहा महिलाओं को सति अनुसुईया के जीवन का अनुसरण करना चाहिए। कथा सुनने महिलाओं की भीड़ रही। कथा प्रवचन दोपहर 1 से 4 व शाम 6 से रात 10 बजे तक किया जा रहा है।
आयोजन... जनता कांग्रेस की बैठक कल
कांकेर| जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण नायक ने बताया 29 अप्रैल को पार्टी सुप्रीमो अजीत जोगी के 72 वें जन्मदिन पर रायपुर में होने वाले सम्मेलन साथ दो की रणनीति को लेकर कांकेर जिला मुख्यालय में 15 अप्रैल को दोपहर 12 बजे जिला कार्यालय सिंगारभाठ में पूर्व सांसद एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता देवव्रत सिंह और लोकसभा प्रभारी गौरीशंकर पांडे की मौजूदगी में होगी। नायक ने बैठक में लोकसभा के सभी विधानसभाओं के संगठन जिलाध्यक्ष, घोषित प्रत्याशी, संभावित प्रत्याशी, विधानसभा प्रभारी, सेक्टर प्रभारी, प्रदेश पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को उपस्थित होने कहा है।