अंतरराज्यीय फुटबाॅल प्रतियोगिता कल से, 300 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा
कोंडागांव| जिला फुटबाॅल और यूनिक फुटबाॅल संघ की ओर से 15 अप्रैल से रात्रिकालीन अंतरराज्यीय फुटबाॅल स्पर्धा जिला मुख्यालय में रखी गई है। इसमें 18 टीमों के 300 खिलाड़ी शामिल होंगे। जिला फुटबाॅल संघ के सचिव महेंद्र यदु ने बताया कि इस स्पर्धा में राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के खेल को देखने का मौका लोगों को मिलेगा। स्पर्धा में ओडिशा के मलकानगिरि, कोरापुट, जयपुर, कोटपाड़, उमरकोट और छत्तीसगढ़ के कोंटा, दंतेवाड़ा, जगदलपुर, नारायणपुर, कांकेर, धमतरी, चरोदा, दल्लीराजहरा माइंस, नगरनार, बिलासपुर, अंबिकापुर, बचेली, बीएसपी भिलाई की टीमें हिस्सा लेंगी। विजेता को 51,000 व उपविजेता को 31,000 रुपए का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।