- Hindi News
- National
- सेन युवाओं ने नगर में निकाली बाइक रैली दोपहर में कलश लेकर निकलीं महिलाएं
सेन युवाओं ने नगर में निकाली बाइक रैली दोपहर में कलश लेकर निकलीं महिलाएं
सेन समाज ने नंदा सेन महाराज की 718वीं जयंती हर्षोल्लास से मनाते शहर में कलश शोभायात्रा के साथ बाइक रैली भी निकाली। समाज के मेधावी छात्रों का इस अवसर पर सम्मान भी किया गया। सेन समाज ने 13 मई को संत शिरोमणि नंदा सेन महाराज जयंती पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया। सुबह 9 बजे शिवनगर सामाजिक भवन से युवाओं ने बाइक रैली निकाल पूरे शहर का भ्रमण किया।
दोपहर 12.30 बजे सेन चौक में नंदा सेन महाराज की पूजा के बाद सेनचौक से कलश, शोभायात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में समाज के महिलाओं व युवतियों ने भी भाग लिया। समाज की कलश, शोभायात्रा डीजे के धुन के साथ निकली। शोभायात्रा सेन चौक से होकर सिंधी धर्मशाला, रमा चौक से मस्जिद चौक, ऊपर-नीचे मार्ग होकर सामाजिक भवन पहुंची। मेनोनाइट चर्च के पास समाज के निलेश कौशिक, संतोष श्रीवास व रोहित कोशरिया ने यात्रा का स्वागत शरबत से किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मत्सय बोर्ड अध्यक्ष भरत मटियारा थे। सेन समाज पदाधिकारियों ने केश शिल्प आयोग गठन करने की मांग की।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि दुर्ग के जिलाध्यक्ष विनोद सेन, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष पवन कौशिक, टीआई डीपी श्रीवास, समाज की महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष छाया कौशिक थी। मंच संचालन जिला प्रवक्ता दिनेश सेन ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने जिलाध्यक्ष दिनेश सेन, उपाध्यक्ष अरूण कौशिक, सचिव रूद्र कुमार सेन, सहसचिव भावेश शांडिल्य, संरक्षक उत्तम श्रीवास, भरत शांडिल्य, नरेश शांडिल्य, प्रद्युमन श्रीवास, तुकाराम सेन, शिशु पाल सेन, अशोक कौशिक, राधेश्याम शांडिल्य मुकेश सेन, संतोष सेन ने योगदान दिया।
11 प्रतिभावान बच्चों का किया सम्मान : शिक्षा व खेल के क्षेत्र में 11 प्रतिभावान बच्चों का सम्मान किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक लाने मनीष सेन भैंसाकट्टा, हेमलता सेन सारवंडी, डिकेश्वर सेन भैंसमुंडी, विरेंद्र सेन कोकपुर, मनीष कुमार चारभाठा, खेमलाल कौशिक सिदेसर, शालिनी कौशिक कांकेर को सम्मानित किया गया। खेल के क्षेत्र में आयशा सेन कोकपुर, मीनाक्षी सेन कोकपुर को सम्मानित किया गया। चारामा की सुष्मिता सेन को सांस्कृतिक कार्यक्रम में अच्छे प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।
कांकेर। सेन जयंती पर समाजजनों ने निकाली कलश यात्रा।
जयंती पर स्थानीय सामाजिक समस्याओं पर की चर्चा
दुर्गूकोंदल| सेन समाज द्वारा संत शिरोमणि 1008 वीं एवं श्रीनंदा सेन महाराज की 718वीं जयंती मनाई गई। इस असर पर स्थानीय सामाजिक समस्या पर चर्चा की गई। इस मौके पर सालिकराम शांडिल्य, चेतन शांडिल्य, राजेश भारद्वाज, किशोर भारद्वाज, गोपाल सेन, नागेश सेन, मुक्तीलाल सेन, तुषार सेन, पवन सेन, ओमप्रकाश सेन, हरिश सेन, देवलाल सेन, तुलसीराम सेन, अखिलेश सेन, कैलाश सेन, राजकिशोर आदि उपस्थित थे।