सेवानिवृत्ति पर शिक्षक को ग्रामीण और बच्चे घर तक छोड़ने पहुंचे
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवगांव के शिक्षक पीतांबर सिंह पारकर को सेवानिवृत्त होने पर ग्रामीणों द्वारा समारोह आयोजित कर विदाई दी गई। ग्रामीणों व शाला परिवार द्वारा मांदरी नर्तक दल की अगुवाई में उनको निवास स्थान दसपुर तक छोड़ने पहुंचे।
शालेय परिवार द्वारा स्मृति चिह्न में गणेश-लक्ष्मी की रजत प्रतिमा, शाल, श्रीफल व अन्य सामग्री भेंट की गई। प्राचार्य अल्का शर्मा ने उनके कार्यों की जानकारी दी। सरपंच जोहिर सिंह शोरी ने कहा शिक्षक द्वारा पढ़ाए गए 100 से अधिक बच्चे आज पुलिस सहित अन्य शासकीय पदों में सेवाएं दे रहे हैं। शंकर शोरी ने कहा पारकर का गांव से विशेष लगाव है। इसके चलते वे दो बार प्रमोश ठुकराकर गांव में ही सेवा देते रहे। उनके प्रयास से हाईस्कूल व हायर सेकंडरी स्कूल खुली। उनका समाज सेवा में भी योगदान रहा। वे समाज के विभिन्न पदों पर रहकर 33 जोड़ों का आदर्श विवाह कराया। कार्यक्रम में पीएस नेताम, राजेंद्र ठाकुर, रवि भगत, प्रताप सेवता, केशव साहू, आत्माराम साहू, कुशल सिंह ठाकुर, दिलीप शोरी, डीआर जुर्री, अमर सिंह कुंजाम, सेवाराम धु्रव, परशुराम सिन्हा आदि उपस्थित थे।
पारकर के सेवानिवृत्त होने पर ग्रामीणों ने बाजे-गाजे के साथ निवास पहुंचाया।