पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लाइवलीहुड कॉलेज में लगा रोजगार मेला

लाइवलीहुड कॉलेज में लगा रोजगार मेला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी मर्यादित संभाग भानुप्रतापपुर में विभिन्न कार्य के लिए इलेक्ट्रिशियनों की भर्ती के लिए आईटीआई प्रशिक्षित एवं मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना अंतर्गत इलेक्ट्रिशियन ट्रेड में प्रशिक्षित युवाओं के लिए जिला कौशल विकास प्राधिकरण व जिला रोजगार द्वारा लाइवलीहुड कॉलेज में रोजगार मेला का आयोजन किया गया। कलेक्टर टामन सिंह सोनवानी ने कहा जिले के दूरस्थ अंचल क्षेत्रों में बिजली पहुंचाए जाने से क्षेत्रवासियों की समस्या हल हो सकेगी।

इस कार्य में जिले के युवाओं द्वारा किए गए परिश्रम का लाभ भी जिले के विकास की तरक्की में मील का पत्थर साबित होगा। जिला कौशल विकास प्राधिकरण के सहायक संचालक अनेकान्त जैन ने युवाओं को प्राप्त होने वाले रोजगार के संबंध में जानकारी दी। जिला रोजगार अधिकारी बीआर ठाकुर एवं सहायक परियोजना अधिकारी सुनील कुमार नेताम ने भी युवाओं को रोजगार के अवसरों का लाभ उठाने कहा। रोजगार मेला में विद्युत विभाग अंतर्गत इलेक्ट्रिशियन के 200 रिक्त पद के लिए 106 आवेदन प्राप्त हुए हैं।

खबरें और भी हैं...