पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अंतागढ़ में विकास यात्रा की सभा में 250 जोड़ों का होगा विवाह

अंतागढ़ में विकास यात्रा की सभा में 250 जोड़ों का होगा विवाह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विकास यात्रा के तहत जिले के अंतागढ़ में 23 मई को मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की आमसभा का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर टामनसिंह सोनवानी ने सभी अधिकारियों को मुख्यमंत्री की आमसभा के लिए जिम्मेदारी सौंपते हुए तैयारी करने कहा है। आमसभा के आयोजन के लिए मिनी स्टेडियम में तैयारी शुरू कर दी गई है, जिसका निरीक्षण अधिकारियों ने किया। विकास यात्रा पर मुख्यमंत्री कन्या दान योजना के अंतर्गत कार्यक्रम स्थल पर 250 जोड़ों का विवाह कराया जाएगा। कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण अपर कलेक्टर आरआर ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर सीएल मार्कंडेय, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास केपी ध्रुव, एसडीएम रामसिंह ठाकुर, एडीशनल एसपी जैसवाल, जनपद सीईओ युगल किशोर शर्मा ने किया। चारामा में भी आयोजित कार्यक्रम को लेकर भी अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। यहां मुख्यमंत्री की रथयात्रा स्टेडियम से कोरर चौक तक पहुंचेगी। अधिकारियों ने हेलीपेड व कोरर चौक में स्वागत सभा स्थल का निरीक्षण किया।

लोक मया की होगी प्रस्तुति

विकास यात्रा के तहत अंतागढ़ आमसभा स्थल पर छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध कलाकार महेश वर्मा के छत्तीसगढ़ सांस्कृतिक कार्यक्रम लोक मया की प्रस्तुति होगी। इसमें छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक परंपरा पर आधारित कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी।

खबरें और भी हैं...