पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विधायक ने कांकेर को रेलवे से जोड़ने सीएम को सौंपा मांग पत्र

विधायक ने कांकेर को रेलवे से जोड़ने सीएम को सौंपा मांग पत्र

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांकेर| विधायक शंकर ध्रुवा ने मुख्यमंत्री को विधानसभा क्षेत्र के जनहित से जुड़ी मांगों व विभिन्न विकास कार्यों की स्वीकृति के लिए मांग पत्र सौंपा।

इसमें दूध नदी में बाढ़ पर नियंत्रण के लिए भंडारीपारा से अन्नपूर्णापारा तक रिटर्निंग वाल के निर्माण की स्वीकृति प्रदान किए जाने, केंद्र सरकार को रायपुर-जगदलपुर व्हाया धमतरी, कांकेर, केशकाल, कोंडागांव रेललाइन की स्थापना संबंधी प्रस्ताव शीघ्र भेजने, कांकेर में शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय की स्थापना करने, जिले में उच्च शिक्षा में एमएससी की स्वीकृति प्रदान करने व नरहरपुर ब्लॉक को राजस्व अनुभाग का दर्जा प्रदान किए जाने की मांग की। कांकेर बाइपास के ठेलकाबोड़ के प्रभावित किसान के मुआवजा भुगतान के संबंध में ज्ञानेश चौहान, मुकेश खटवानी, जगमोतिन गजबल्ला, हेमनारायण गजबल्ला ने मांग की।

खबरें और भी हैं...