पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पंचायतों के लिये मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य 19 अप्रैल से

पंचायतों के लिये मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य 19 अप्रैल से

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उप जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निर्वाचन द्वारा वर्ष 2018 के लिए पंचायतों के उप निर्वाचन मतदाता सूची तैयार कर पुनरीक्षण किया जाएगा। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ब्लॉक वार त्रिस्तरीय पंचायतों के आम व उप चुनाव 2018 में कराए जाने के लिए पंचायतों की फोटो युक्त निर्वाचन नामावली तैयार करने कार्यक्रम निर्धारित किया गया।

19 निर्वाचक नामावली के प्रकाशन के संबंध में संबंधित व्यक्तियों को पूर्व में सूचना भेजना तथा प्रचार-प्रसार कराना एवं प्राधिकृत कर्मचारियों का प्रशिक्षण सामग्री वितरण करना। 20 अप्रैल को निर्वाचक नामावली के संबंध में सार्वजनिक सूचना एवं प्रकाशन और दावा आपत्ति प्राप्त करने के कार्य किए जाएंगे। 1 मई को दावे व आपत्तियों प्राप्त करने की अंतिम तिथि होगी। 5 मई को प्राप्त दावा आपत्तियों के निराकरण किए जाएंगे। 10 मई को दावा आपत्ति के निपटारे आदेश की अपील एवं निराकरण की अंतिम तिथि होगी। 11 मई को दावे तथा आपत्तियों के निराकरण के पश्चात परिवर्धन संशोधन और विलोपन की पांडुलिपि एवं फार्म डाटा एंट्री के लिए उपलब्ध रहेगा। 15 मई को चैकलिस्ट का निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा जांच करवाना तथा हस्ताक्षर के उपरांत लिस्ट में संशोधन कराया जाएगा। 17 मई को निर्वाचन नामावलियों अनुपूरक सूची सहित मुद्रण कर जिला कार्यालय को प्रदान गए जाएंगे। 18 मई को निर्वाचक नामावली की प्रकाशन एवं राजिस्ट्री करण किए जाएंगे।

खबरें और भी हैं...