पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 3 मैदानी ब्लाॅकों में 47 पीएम सड़कें हो चुकीं खराब, मरम्मत कराने नहीं मिल रहा पैसा

3 मैदानी ब्लाॅकों में 47 पीएम सड़कें हो चुकीं खराब, मरम्मत कराने नहीं मिल रहा पैसा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत गांवों में बनाई गई सड़कों की स्थिति खराब हो गई है। विभाग इनकी मरम्मत तक कराने ध्यान नहीं दे रहा है। कांकेर, नरहरपुर व चारामा में 47 सड़कों की स्थिति खराब है।

सत्र 2017-18 में शासन को 47 खराब सड़कों की मरम्मत करने प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। इन सड़कों का नवीनीकरण तथा मरम्मत कराना प्रस्तावित है। गत वर्ष भी इनमें से कई सड़कों की मरम्मत के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था लेकिन राशि जारी नहीं हो पाई। सबसे ज्यादा कांकेर व नरहरपुर ब्लॉक में सड़कें खराब हैं। कांकेर तथा नरहरपुर की 17-17 सड़कों की मरम्मत के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है।

चारामा ब्लॉक में 13 सड़कें खराब स्थिति में हैं। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 5 वर्षो के बाद नवीनीकरण कराने का प्रावधान है। भंडारीपारा से घोटिया मार्ग की 7.50 किमी सड़क खराब स्थिति में है। इस मार्ग का निर्माण 9 वर्ष पहले हुआ था। मार्ग में जगह-जगह बड़े गड्ढे हो गए हैं। तीन वर्षों से मार्ग की सड़क काफी खराब हो चुकी है। बारिश के दौरान सड़क में हुए गड्ढे के कारण आवागमन में परेशानी होती है। व्यासकोंगरा से बोरगांव 3.35 किमी सड़क भी खराब हो चुकी है। ग्राम सरंगपाल से डुमाली बड़ेपारा की सड़क भी खराब है। साल्हेटोला से बागोड़ मार्ग की डेढ़ किमी, नाथिया नवागांव से ग्राम पांडरवाही तक सड़क भी खराब है।

भंडारीपारा से घोटिया मार्ग में बड़े-बड़े हो गए हैं गड्ढे।

शासन को प्रस्ताव बनाकर भेजा गया
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना विभाग के एसडीओ आशुतोष कुमार शर्मा ने कहा 5 वर्ष से ज्यादा पुरानी सड़कों का नवीनीकरण कराने प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। शासन से राशि स्वीकृति होने पर मरम्मत कराया जाएगा।

खबरें और भी हैं...