पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सफलता का कोई शार्टकट नहीं होता: साहू

सफलता का कोई शार्टकट नहीं होता: साहू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय इच्छापुर में नवमी एवं ग्यारहवी के वार्षिक परीक्षा परिणाम की घोषणा की गई। नवमी में उत्तीर्ण प्रतिशत 57 रहा। इसमें प्रथम श्रेणी में 16, द्वितीय श्रेणी में 17 रहे। कक्षा में प्रथम गजानंद कांगे ने 79.33 प्रतिशत अर्जित किए। 11वीं में विज्ञान एवं कला संकाय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। प्रथम श्रेणी 10, द्वितीय श्रेणी 9, तृतीय श्रेणी 2 छात्रों ने प्राप्त किया। कक्षा में प्रथम स्थान अनिता 78.60 प्रतिशत अर्जित किया।

प्राचार्य हरीश साहू ने कहा सफलता का कोई शार्टकट नहीं होता है जो विद्यार्थी सच्ची लगन व मेहनत से अध्ययन करता है उसे निश्चित रूप से सफलता प्राप्त होती है। असफलता सफलता की सीढ़ी होती है, जिन विद्यार्थियों का प्रदर्शन इस वर्ष अच्छा नहीं रहा वे नए उत्साह के साथ मेहनत कर सफलता प्राप्त कर सकते हैं। नये शिक्षा सत्र के लिए संस्था में 10वीं एवं 12वीं कक्षाओं का संचालन 16 अप्रैल से प्रारंभ किया जा रहा है। इसमें सभी बच्चों को उपस्थिति होने कहा। सरपंच प्रहलाद उसेंडी द्वारा कक्षा व संकाय में प्रथम स्थान लाने वाले छात्रों को एक-एक हजार रुपए का प्रोत्साहन राशि प्रदान किया गया। कार्यक्रम में नवागांव भावगीर सरपंच नरसू राम मंडावी, मर्दापोटी उपसरपंच रोयदू राम, इच्छापुर उप सरपंच शंभूराम हिचामी, देवलाल कांगे, सुजाता गढ़पाले, जीवन पटेल, जगन पटेल, तुलसी राम कोर्राम, कंवल राम जैन, सेवती बाई, दयाबती, कौशिल्या, कुसुमलता गंजीर, सरिता ठाकुर, कृतराम कोसमा, कविता नेताम, सतीश चंद्र प्रसाद, भावना कंवर, जागृति साहू, दुर्गेश नंदिनी मंडावी, चक्रधर पटेल आदि उपस्थित थे।

000000
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय इच्छापुर में लोकल कक्षाओं के परिणाम घोषित
कांकेर। इच्छापुर में लोकल कक्षाओं के परिणाम हुए घोषित।

खबरें और भी हैं...