पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रसोइया संघ ने शुरू किया पोस्टकार्ड लिखो अभियान

रसोइया संघ ने शुरू किया पोस्टकार्ड लिखो अभियान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांकेर| रसोइया संघ अपनी मांगो को लेकर प्रधानमंत्री, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह तथा वित्त मंत्री अरूण जेटली को रोजाना पोस्टकार्ड लिख अपनी मांग तथा समस्या बता रहे हैं। रसोईया संघ मानदेय बढ़ाने के साथ अन्य मांगो को लेकर 22 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे हैं। डेढ़ माह से ज्यादा समय होने के बावजूद इनकी मांगे नहीं मानी जा रही है। थकहार कर रसोइयों ने अब पोस्ट कार्ड में अपनी मांग व समस्या बता भेजना शुरू कर दिया है। 13 अप्रैल से अभियान शुरू किया गया है। पहले 22, दूसरे दिन 10 लोगो ने कार्ड पोस्ट किया। संघ पदाधिकारियों ने कहा पोस्टकार्ड लिखने का अभियान मांगे पुरी होते तक जारी रहेगा। प्रधानमंत्री के नाम पत्र लिख रही पंडरीपानी की रसोईया पार्वती यादव, जिला सचिव श्याम सुंदर यादव, ब्लाक अध्यक्ष धनेश्वर साहू, सचिव प्रभा निषाद ने कहा रोजाना पोस्टकार्ड लिखने से उम्मीद है उनकी मांगे बड़े स्तर तक पहुंचेंगी।

खबरें और भी हैं...