नपा उप निर्वाचक के लिए निर्वाचक नामांवली तैयार करने का कार्य 19 से
कांकेर| उप जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निर्वाचन द्वारा वर्ष 2018 के लिए नगर पालिका के उप निर्वाचन मतदाता सूची तैयार कर पुनरीक्षण किया जाएगा। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगर पालिकाओं के आम व उप चुनाव 2018 में कराए जाने के लिए नगर पंचायतों की फोटो युक्त निर्वाचन नामावली तैयार करने कार्यक्रम 19 अप्रैल से निर्धारित किया गया।
द्वितीय चरण में 19 अप्रैल को निर्वाचन नामावली के प्रकाशन के संबंध में संबंधित व्यक्तियों को पूर्व में सूचना भेजना तथा प्रचार-प्रसार कराना प्राधिकृत कर्मचारियों को प्रशिक्षण देकर सामग्री वितरण किया जाएगा। 20 अप्रैल को निर्वाचन नामावलियों के संबंध में सार्वजनिक सूचना का प्रकाशन व आपत्तियों प्राप्त करने का कार्य किए जाएंगे। दावे व आपत्तियों प्राप्त करने की अंतिम तिथि 1 मई निर्धारित की गई है। 5 मई को प्राप्त दावे व आपत्तियों का निराकरण किया जाएगा। 10 मई को दावे आपत्तियों के निपटारे आदेश की अपील निराकरण की अंतिम तिथि होगी। 11 मई को दावे एवं आपत्तियों के निराकरण पश्चात परिवर्धन, संशोधन, विलोपन की पांडुलिपि एवं फार्म में डाटा एंट्री उपलब्ध कराया जाएगा। 15 मई को चेक लिस्ट का निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा जांच कराने तथा हस्ताक्षर उपरांत लिस्ट में संशोधन किया जाएगा। 17 मई को निर्वाचन नामावली अनुपूरक सूचियों सहित मुद्रण कर जिला कार्यालय को प्रदान किया जाएगा। 18 मई को निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन राजिस्ट्री अधिकारी द्वारा किया जाएगा।