प्रशिक्षण... महिलाओं काे प्रमाण पत्र वितरित
कांकेर| निहारिका फाउंडेशन व उपासना ट्रस्ट द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने ब्यूटी पार्लर, कुकिंग, जीडीए की निशुल्क ट्रेनिंग दी गई। प्रशिक्षण लेने वाली 97 महिलाओं को प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। इस मौके पर सीएसआर प्रोजेक्ट का शुभारंभ भी किया गया। प्रमाण पत्र वितरण भाजपा जिलाध्यक्ष हलधर साहू की उपस्थिति में किया गया। साहू ने महिलाओं को शासन की योजनाओं का लाभ लेकर स्वरोजगार से जुड़ने प्रेरित किया। संस्था के चेयरमेन डोमेंद्र वर्मा व अनिता वर्मा ने बताया कि निहारिका फाउंडेशन 1 वर्ष से माहुरबंदपारा में संचालित है। यहां महिलाओं को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सीएसआर प्रोजेक्ट के तहत महिलाओं को ब्यूटी पार्लर सहित अन्य ट्रेड़ों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें जिलेभर से महिलाएं आवेदन कर सकती हैं।