मिनी स्टेडियम में रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता होगी
कांकेर| कांकेर मिनी स्टेडियम क्लब द्वारा अप्रैल के अंतिम सप्ताह में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रथम पुरस्कार 50018 एवं चैलेंज कप एवं द्वितीय पुरस्कार 25018 एवं चैलेंज कप दिया जाएगा। इच्छुक टीम 20 अप्रैल तक प्रवेश ले सकती हैं।