पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खेत में सो रहे पति पत्नी की हत्या

खेत में सो रहे पति-पत्नी की हत्या

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांकेर| आमाबेड़ा थाना के गांव देवगांव में 15 अप्रैल की रात पति प|ी की अज्ञात आरोपी ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। अगले दिन सुबह जब परिजन खेत पहुंचे तो इसकी जानकारी हुई। पुलिस ने इसे नक्सली हत्या होने से इंकार किया है। प्रथम दृष्टया यही माना जा रहा है कि यह आपसी रंजिश का मामला है। देवगांव निवासी समारू राम कावड़े 48 वर्ष 15 अप्रैल को अपने खेत में प|ी अमाय कावड़े 40 वर्ष के साथ सोने गया था। यहां रात में किसी ने दोनों पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर उनकी हत्या कर दी। 16 अप्रैल को जब पति-प|ी वापस घर नहीं आए तो परिजन खेत पहुंचे। दोनों की लाश पड़ी हुई थी। शरीर में कई जगह चोंटे थी। इसके बाद पुलिस को शिकायत की गई। मृतक के पुत्र मोहन कावड़े द्वारा आमाबेड़ा थाना में अज्ञात आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई। थाना प्रभारी मोहन निषाद ने बताया पति प|ी की किसी धारदार हथियार से हत्या की गई है।

खबरें और भी हैं...