दो साल से मजदूरी के लिए भटक रहे बैंक और सचिव नहीं कर रहे मदद
कांकेर| जिले में मनरेगा के अधिकांश मजदूर मजदूरी पाने भटक रहे हैं। पंचायत कार्यालय से लेकर बैंको का चक्कर लगा रहे हैं। जानकारी के अभाव में अनपढ़ मजदूरों को गांव से पढ़े लिखे लोगों को बैंक लेकर आना मजबूरी बन गई है। पहले ही परेशान इन मजदूरों को आर्थिक नुकसान हो रहा है। समस्या से निजात पाने मजदूर जिला कार्यालय पहुंच इसका निराकरण करने की मांग कर रहे हैं।
एेसी ही शिकायत लेकर पहुंचे ग्राम पंचायत मचांदूर के भर्रीटोला के मजदूरों ने बताया 2016 में गांव में खेत समतलीकरण का कार्य किए थे। 60 से अधिक मजदूर शामिल हैं। इसका भुगतान अबतक नहीं हुआ है। इसके लिए वे सचिव के पास जाते हैं तो जवाब मिलता है बैंक में खाते में डाल दिया गया है। वहां से निकाल लो। अनपढ़ होने के कारण गांव से पढ़े लिखे लोग को बैंक ले जाते हैं।