पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बजट में शामिल कार्यों को पूरा करने पालिका ने मांगे 11 करोड़

बजट में शामिल कार्यों को पूरा करने पालिका ने मांगे 11 करोड़

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांकेर| नगर पालिका कांकेर द्वारा हाल ही में प्रस्तावित बजट के कार्यों को पूरा करने मुख्यमंत्री से 11.57 करोड़ रुपए की मांग की गई। नगर पालिका अध्यक्ष जितेंद्र ठाकुर ने कांकेर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ज्ञापन सौंप 9 कार्यों के लिए राशि की मांग की है। इसके साथ ही इसके निर्माण से पालिका के आय में वृद्धि होने की बात कही गई है।

नगर पालिका द्वारा सौंपे गए आवेदन में फायर स्टेशन में शापिंग काम्पलेक्स के लिए 3 करोड़, पुराना दैनिक बाजार में शापिंग काम्पलेक्स के लिए 1.60 करोड़, अलबेला पारा सौंदर्यीकरण के लिए 3 करोड़, दुधावा तालाब के लिए 98 लाख, बैजनाथ तालाब के लिए 1.15 करोड़, सरार तालाब के लिए 35 लाख तथा डांग तालाब के लिए 50 लाख रुपए की मांग की गई है। मुख्यमंत्री बाजार योजना के तहत शॉपिंग काम्पलेक्स निर्माण किए जाने से पालिका के आय में भी वृद्धि होगी। सरोवर धरोहर योजना के तहत तालाबों का सौंदर्यीकरण किए जाने से तालाबों का पानी निस्तारी के लिए उपयोग किया जा सकेगा। साथ ही आसपास समुचित सफाई रहने व अतिक्रमण को रोका जा सकेगा। नगर पालिका ने कलेक्टोरेट मार्ग में भव्य स्वागत द्वार बनाने का फैसला लिया है।

खबरें और भी हैं...