पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ईच्छापुर घोटिया मार्ग में अब तक नदी पर पुल नहीं बारिश के दिनों में 10 किमी घूम कर जाते हैं ग्रामीण

ईच्छापुर-घोटिया मार्ग में अब तक नदी पर पुल नहीं बारिश के दिनों में 10 किमी घूम कर जाते हैं ग्रामीण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांकेर| ग्राम ईच्छापुर से घोटिया मार्ग के दूध नदी में पुल नहीं होने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी होती है। ईच्छापुर के कई किसानों का खेत दूधनदी के उस पार ग्राम घोटिया सरहद पर है। किसानों को बारिश ज्यादा होने पर खेतों में काम करने एक किमी का रास्ता मनकेशरी मार्ग से 10 किमी दूरी तय कर जाना पड़ता है।

ग्राम ईच्छापुर-घोटिया मार्ग में दूध नदी पर पुल नहीं होने से ईच्छापुर के किसानों को बेहद परेशानी हो रही है। बाकी समय तो वे नदी में पानी नहीं होने से किसी तरह नदी पार कर चले जाते हैं लेकिन बारिश के समय जब नदी में पानी होता है तो उन्हें एक किमी का सफर तय करने 10 किमी लंबा रास्ता तय करना पड़ता है। किसान 5 वर्ष से नदी में पुल बनाने की मांग कर रहे हैं। ग्राम पंचायत के साथ जनपद कार्यालय व सेतु विभाग में भी मांग कर चुके हैं। लोक सुराज में हर साल मांग करते हैं। घोटिया में पढ़ने वाले छात्र पढ़ाई करने ईच्छापुर हाईस्कूल आते हैं इन्हें भी बारिश में आवागमन में दिक्कत होती है। नदी के उस पार घोटिया के साथ ग्राम चिवरांज भी पड़ता है। यहां के ग्रामीण नदी पार कर बाजार करने ईच्छापुर आते हैं। बाजार आने जाने में भी दिक्कत होती है। ईच्छापुर के इतवारू ध्रुवा, पीलू वट्टी, विष्णु सलाम, सहतरीन वट्टी, मोतीराम कांगे ने कहा कि नदी में पुल बन जाए तो इससे काफी राहत मिलेगी।

पुल की मांग की जा रही: ईच्छापुर उपसरपंच शंभुराम हिचामी ने कहा घोटिया मार्ग के नदी में पुल बनाने की मांग लगातार की जा रही है। जनपद में कई बार ग्रामसभा से प्रस्ताव बनाकर दिया गया है। लोक सुराज में भी मांग की गई है।

ईच्छापुर-घोटिया मार्ग स्थित दुधनदी जिस पर पुल बनाने की जा रही है मांग।

खबरें और भी हैं...