पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बाजे गाजे के साथ साहू समाज की तीन हजार महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

बाजे-गाजे के साथ साहू समाज की तीन हजार महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
साहू समाज ने जिलास्तरीय माता कर्मा जयंती महोत्सव का आयोजन किया। शहर में विशाल कलश शोभायात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में भाग लेने शहर के साथ गांवों से भी बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंची। जिलास्तरीय कर्मा जयंती महोत्सव तथा कलश यात्रा की तैयारियां कई दिनो से समाज के लोग कर रहे थे। 17 अप्रैल को सुबह 11.30 बजे कलश यात्रा मंडी प्रांगण से बाजे-गाजे के साथ निकली।

कलश यात्रा के दौरान रास्ते भर समाज के युवाओं ने आतिशबाजी की। कलश यात्रा 2 किमी लंबी थी। साहू समाज के अनुसार कलश यात्रा में 3 हजार महिलाओं ने भाग लिया। कलश यात्रा मंडी से झूलेलाल मंदिर, पुराना कम्युनिटी हॉल, कोमलदेव क्लब से शहर के मुख्य मार्ग से होते कार्यक्रम स्थल मेलाभाठा में पहुंची। यहां कर्मा जयंती महोत्सव मनाया गया। पुराना बसस्टैंड के पास साहू समाज के युवाओं ने कलश यात्रा का स्वागत करते सभी को पानी वितरण किया। जिला जेल के पास समाजसेवी संस्था जीवन ज्योति क्षेत्र स्तरीय संगठन ने स्वागत करते पानी वितरण किया। कलशयात्रा को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह रहा। मुख्यमंत्री रमन सिंह के पहुंचने के चलते दूरस्थ गांव की महिलाएं भी पहुंची थी।

कांकेर। जिलास्तरीय कर्मा जयंती महोत्सव के अवसर पर साहू समाज की कलश यात्रा में बड़ी संख्या में पहुंची समाज की महिलाएं।

पहली बार इतनी संख्या में जुटे समाज के लोग

ग्राम बागडोंगरी की कृष्णा साहू, सिरसिदा की पोमीन साहू, गिरजा साहू, पोमीन साहू ने कहा कांकेर कर्मा जयंती पर पहली बार पहुंची हैं क्योंकि मुख्यमंत्री भी आने वाले हैं। अन्नपूर्णापारा की कांति साहू, राजकुमारी साहू, पंडरीपानी की यशोदा साहू ने कहा हर बार कर्मा जयंती पर कलश यात्रा में भाग लेती हैं लेकिन इतनी भीड़ पहली बार नजर आई है। पार्षद जागेश्वरी साहू के अलावा कलावती साहू, नंदा अटभैया ने कहा कर्मा जयंती पर उमड़ी भीड़ बताती है समाज संगठित है।

खबरें और भी हैं...