पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नर्सों की अनिश्चितकालीन हड़ताल आज से शुरू

नर्सों की अनिश्चितकालीन हड़ताल आज से शुरू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांकेर| छग परिचारिका कर्मचारी कल्याण संघ द्वारा नियमित स्टाफ नर्स अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 18 मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगी। इसे लेकर गुरुवार को नर्सों ने जिला अस्पताल के सिविल सर्जन को शासन के नाम ज्ञापन सौंपा। जिसमें वेतन में बढ़ोत्तरी करने की मांग शामिल है। जिला अस्पताल में 23 स्टाफ नर्स हैं। इसमें से 4 स्टाफ नर्स परीवीक्षा अवधि में है। इस कारण 19 स्टाफ नर्स अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगी। स्टाफ नर्स की जिला अध्यक्ष पुष्पा मरकाम, स्टाफ नर्स ललिता यादव, पुष्पा सिंगारे ने कहा पहले भी तीन बार शासन को अपनी मांग के संबंध में अवगत करवा चुके हैं लेकिन उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया है। इस कारण वे अनिश्चितकालीन हड़ताल करने पर विवश हैं।

खबरें और भी हैं...