पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शादी का लालच देकर किया शोषण, फिर बिना बताए दूसरी लड़की से की शादी, केस हुआ दर्ज

शादी का लालच देकर किया शोषण, फिर बिना बताए दूसरी लड़की से की शादी, केस हुआ दर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिकसोड़ पुलिस ने कांकेर माकड़ी के एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है। युवक पिछले दो साल से युवती शादी के नाम पर शोषण करता रहा। घटना स्थल नारायणपुर जिला होने के कारण सिकसोड़ पुलिस ने डायरी जांच के लिए वहां भेजी है। इसके चलते आरोपी युवक की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

सिकसोड़ थाना अंतर्गत एक गांव की रहने वाली 23 वर्षीय युवती डौंडी के अस्पताल में नर्स की ट्रेनिंग ले रही थी। इसी दौरान का वहा उसका कांकेर सिंगराय माकड़ी के युवक राकेश टांडिया 28 वर्ष पिता परदेशी राम से मुलाकात हुई। दोनों की दोस्ती जल्द ही प्रेम प्रसंग में बदल गई।

फिर शादी का प्रलोभन देकर अगस्त 2016 में युवक ने युवती से जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। इसके साथ ही उसे इसकी किसी को जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी भी दिया। युवक युवती को शादी करने की बात कह डौंडी से लाकर नारायणपुर जिले के कुम्हारपारा के एक मकान में रखा था। यहां शादी के प्रलोभन देकर लगातार उससे दुष्कर्म करता रहा। इसी बीच युवक ने युवती को बताए बिना एक अन्य लड़की से शादी कर ली। उसे अपने घर पर रखा था। मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि इसकी भनक लगने पर युवती उसके घर पहुंची और वहीं रहने की जिद करने लगी। जिस पर युवक की प|ी ने उसे भगा दिया। इसके साथ ही युवक ने भी उसे रखने से इंकार कर दिया। जिससे युवती ने इसकी शिकायत पुलिस में कर दी। सिकसोड़ थाना प्रभारी दिलीप नाग ने बताया मामले में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना स्थल नारायणपुर जिला होने के कारण डायरी जांच के लिए वहां भेजी गई है।

खबरें और भी हैं...