पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिविर... बाबूदबेना में योगा समर कैंप आज से

शिविर... बाबूदबेना में योगा समर कैंप आज से

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिविर... बाबूदबेना में योगा समर कैंप आज से

कांकेर| ग्राम बाबू दबेना में विद्यार्थियों के लिए पतंजलि योग समिति द्वारा शिक्षा एवं व्यक्तित्व विकास के लिए दस दिवसीय योग समर कैंप का आयोजन दिनांक 20 मई से किया जाएगा। शिविर दो सत्रों में होगा। सुबह 06 से 08 बजे तथा शाम 6 से 08 बजे तक आसन प्राणायाम के साथ परंपरागत चिकित्सा में उपयोगी जड़ी-बूटी एवं प्राकृतिक चिकित्सा तथा एक्युप्रेशर की जानकारी दी जाएगी। शिविर में योग प्रशिक्षण उपेश्वर ठाकुर, रूपेश कुमार नेताम, कमल किशोर साहू प्रशिक्षण देंगे।

कार्यक्रम... सामाजिक समरसता संगोष्ठी आज

कांकेर| बस्तर सामाजिक सद्भाव सामाजिक एवं आर्थिक विकास मंच द्वारा सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक एवं शिक्षा गुणवत्ता, जैविक खेती, जल संरक्षण, ग्रामीण उद्यमिता एवं पर्यावरण पर संगोष्ठी का आयोजन 20 मई को सुबह 10 बजे से इशान वन नाथियानवागांव में किया जाएगा। दोपहर 12 बजे समाजिक समरसता वन भोज का भी आयोजन किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...