पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 228 जोड़ों के विवाह, 12 हजार कार्ड बंटेंगे

228 जोड़ों के विवाह, 12 हजार कार्ड बंटेंगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विकास यात्रा के तहत 23 मई को मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह जिले के अंतागढ़ में आमसभा को संबोधित कर 228 जोड़े वर-वधुओं को आशीर्वाद देंगे। इसकी तैयारी को लेकर शनिवार को कलेक्टर टामन सिंह सोनवानी ने सभा स्थल पर जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली।

उन्होंने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिले के 228 जोड़े वर-वधुओं को दी जाने वाली सामग्री, उनके साथ आने वाले परिजनों को विवाह स्थल तक लाने ले जाने की व्यवस्था संबंधित जनपद पंचायत सीईओ को दी गई है। बैठक में मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह की पूर्ण तैयारी के निर्देश कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग को दिए। कलेक्टर ने कार्यक्रम अधिकारी को 12 हजार शादी कार्ड छपवा कर वितरण करने कहा।

कलेक्टर ने कहा जिन विभागों द्वारा लोकार्पण, शिलान्यास कराना है वे नोडल अधिकारी अतिरिक्त जिला पंचायत सीईओ दिलीप कुमार कुर्रे को सूची उपलब्ध कराएं। हेलीपेड निर्माण शीघ्र पूर्ण कराने और पार्किंग स्थल पर पेयजल की व्यवस्था, अस्थाई शौचालय निर्माण करने कहा गया। पंडाल व्यवस्था की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग को दी गई है, जिसे समय पर पूर्ण कराने कहा गया।

बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी, वनमंडलाधिकारी भानुप्रतापपुर रामअवतार दुबे, अपर कलेक्टर आरआर ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर सीएल मार्कंडेय, एसडीएम पखांजूर विनय पोयाम, कांकेर भारती चंद्राकर, भानुप्रतापपुर प्रेमलता मंडावी, डिप्टी कलेक्टर छबिलाल ओट्टी आदि उपस्थित थे।

कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

23 मई को ही मुख्यमंत्री चारामा में स्वागत सभा को संबोधित करेंगे। कलेक्टर ने इसकी पुख्ता इंतजाम करने अंतागढ़ की समीक्षा बैठक के बाद चारामा पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने हेलीपेड गेंदसिंह महाविद्यालय में बनाए जाने के निर्देश लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता को दिए।

खबरें और भी हैं...