पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सत्संग... नगर में निकली संकीर्तन यात्रा

सत्संग... नगर में निकली संकीर्तन यात्रा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांकेर| अलबेला पारा वार्ड में दार्शनिक प्रवचन के पहले दिन श्यामा श्याम सत्संग ने शहर में नगर संकीर्तन निकाली। इसमें 200 साधकों ने हिस्सा लिया। वार्ड में 19 मई से श्रीश्वरी देवी का प्रवचन शुरू हुआ, जो 2 जून तक चलेगा। एक वाहन में संकीर्तन करने वाले साधक बैठे हुए थे। नगर संकीर्तन यात्रा अलबेलापारा वार्ड से होते हुए ऊपर -नीचे मार्ग से होकर पुराना कम्युनिटी हाल से सिंधी धर्म शाला से पुराना बस स्टैंड से होते हुए वापस आयोजन स्थल पहुंची। नगर संकीर्तन में दुलेश्वर जैन, सुरेश कुमार रावटे, जितेंद्र साहू, कृष्णाराम जैन, मीना जैन, स्वाति साहू, नोहर गंगबेर, किशन जैन, किरण, जगदीश खोब्रागढ़ सहित दल्ली राजहरा, अंतागढ़ व केशकाल से भी साधक पहुंचे हैं।

खबरें और भी हैं...