कांकेर| सांसद विक्रम उसेंडी ने अंतागढ़ में आयोजित होने वाली विकास यात्रा के तहत कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मंच व्यवस्था, पंडाल, पेयजल, विद्युत आदि व्यवस्था का निरीक्षण किया। अंतागढ़ से होकर बहने वाली नदी में कटाव को रोकने नदी में जाकर अवलोकन किया और पिचिंग बनाये जाने के निर्देश जल संसाधन विभाग को दिए। उनके साथ पूर्व विधायक मंतु पवार, भाजपा जिलाध्यक्ष हलधर साहू, अशोक वलेचा आदि उपस्थित थे।