पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रतिभा... महिला क्रिकेटर का हुआ सम्मान

प्रतिभा... महिला क्रिकेटर का हुआ सम्मान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांकेर| जिले की प्रथम महिला क्रिकेटर अनुप्रिया मंडल का विकास यात्रा के दौरा मुख्यमंत्री द्वारा ट्रॉफी व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। अनुप्रिया राज्य स्तरीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता, सेंट्रल जोन क्रिकेट प्रतियोगिता, महिला क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया तथा दो-तीन बार गोल्ड कप क्रिकेट प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चुकी है। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ में चयनित होकर बीसीसीआई के अंतर्गत रणजी ट्राफी में विगत दो वर्षों से सीनियर महिला क्रिकेट से खेल रही है। जिले के खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए मत्स्य कल्याण बोर्ड अध्यक्ष भरत मटियारा, भाजपा जिलाध्यक्ष हलधर साहू, कलेक्टर टामन सिंह सोनवानी, जिला पंचायत सीईओ ऋचा प्रकाश चौधरी, डिप्टी कलेक्टर छबिलाल ओटी, अनुपम जोफर, एलडी नागंवशी द्वारा उनकी प्रतिभा को देखते हुए उन्हें मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित कराया।

खबरें और भी हैं...