पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 4 बच्चों पर नौसिखिए ने चढ़ाई बोलेरो, एक की मौत, 3 गंभीर

4 बच्चों पर नौसिखिए ने चढ़ाई बोलेरो, एक की मौत, 3 गंभीर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज|कांकेर-पखांजूर

पखांजूर के गांव यशवंतनगर में शनिवार सुबह वाहन चलाना सीख रहे एक युवक ने बोलेरो से अपना नियंत्रण खो दिया। बोलेरो अनियंत्रित होकर निकट ही घर के आंगन में जा घुसी जहां कुछ बच्चे पानी लेने जा रहे थे। बोलरो इन बच्चों को रौंदते हुए आगे जाकर बिजली के पोल से टकरा कर रुक गई। हादसेे में एक बालिका ईशा दत्ता 4 साल पिता नारायण की मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि उसकी बड़ी बहन दिशा दत्ता 6 साल का हाथ व रिश्तेदार के घर यशवंत नगर आए समर मंडल पिता सुपुर्द निवासी पीवी 9 का पैर टूट गया। इसकी मौसी बहन को भी गंभीर चोटें आई हैं। इनमें से दो को इलाज के लिए बाहर रेफर किया गया है। हादसे के बाद चालक तपन मंडल व उसका साथी वाहन को वहीं छोड़ फरार हो गए। हालांकि की पुलिस के पास चालक का स्पष्ट नाम नहीं होने के कारण अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बोलेरो को जब्त कर लिया गया है।

हादसा पखांजूर थाना के यशवंत नगर में हुआ। 19 मई की सुबह साढ़े आठ बजे की है। इलाके में बिजली नहीं होने के कारण यशवंत नगर में भी पानी की किल्लत हो गई थी। बिजली से चलने वाले पंप बंद होने के कारण ग्रामीण पानी के लिए यहां वहां भटक रहे थे। इसी दौरान कुछ सोलर सिस्टम वाले पंप के तलाश में थे।

बिजली खंभे से भिड़ा

गांव के चार बच्चे ईशा दत्ता 4 वर्ष पिता नारायण दत्ता, उसकी बड़ी बहन दिशा दत्ता उम्र 5 गांव में रिश्तेदार के घर आया समर मंडल पिता सुपुर्द निवासी पीवी 9 तथा इसकी मौसेरी बहन रोशनी मिस्त्री 12 साल पिता सुनील भी पानी की तलाश करते पड़ोसी चेतन दत्ता के घर जा रहे थे। क्योंकि इसके यहां सोलर सिस्टम वाला पंप था। बच्चे घर आंगन में पहुंचने वाले ही थे कि बोलेरो के चालक ने उन्हें टक्कर मारते हुए बिजली के खंभे से जा भिड़ा। जिससे ईशा दत्ता की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी बड़ी वहन दिशा दत्ता का दाया हाथ तथा समर मंडल एक पैर टूट गया। रोशनी मिस्त्री को भी चोंटे आई हैं। घटना के बाद चालक ने नीचे उतर बच्चों को देखा। लेकिन ग्रामीणों को अपनी ओर आता देख वाहन को वहीं छोड़ फरार हो गया। वाहन में उसका साथी भी सवार था। ग्रामीणों ने तत्काल घायलों को इलाज के लिए पखांजूर अस्पताल पहुंचाया। पखांजूर थाना प्रभारी दिनबंधु उईके ने बताया ग्रामीणों का बयान अभी दर्ज नहीं हो पाया है। इसलिए आरोपी की पहचान नहीं हुई है। अज्ञात के खिलाफ धारा 279, 337, 304 ए व 427 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

अनियंत्रित बोलेरो घर के आंगन में जा घुसी जहां बच्चे पानी लेने जा रहे थे

पखांजूर। अनियंत्रित बोलेरो से हुए हादसे में घायल बच्चे।

इलाके में पिछले कई घंटों से बिजली गुल

शुक्रवार 18 मई को पुतरवाही में 132 केवी लाईन में मेंटनेंस कार्र्य के लिए बिजली बंद की गई थी। लाईन में दिन भर काम करने के बाद उसे चालू किया गया। लेकिन कुछ हिस्से में बिजली आ गई और कुछ हिस्से में बिजली नहीं आई जो शनिवार दोपहर तक नहीं आई थी। इसमें यशवंत नगर भी शामिल था। जहां बिजली नहीं होने से पानी की किल्लत हो गई। और ग्रामीण पेयजल के लिए यहां वहां भटकने लगे। बिजली विभाग अभी भी लाईन दुरूस्त करने में जुटा हुआ है।

गाड़ी को देख बेकाबू हो गया नौसिखिया

चालक का नाम तपन मंडल 22 वर्ष पिता तापस निवासी पीवी 132 बताया जा रहा है। जो अपने मामा की बोलेरो को चलाते हुए पड़ोस के गांव यशवंत नगर पहुंचा था। यहां वह मोड़ में सामने से अचानक आई पिकअप को देख वह हड़बड़ा गया। और बोलेरो से नियंत्रण खो दिया। जिससे बोलेरो बच्चों को अपने चपेट में ले ली।

रिश्तेदारों की गाड़ियों में सीखता है ड्राइविंग

बोलेरो तापस मंडल के घर घूमने आए उसके साले की बताई जा रही है। बोलेरो को तापस मंडल का पुत्र तपन मंडल चला रहा था। जो नौसिखिया चालक है और इसी तरह रिश्तेदारों व परिचितों के वाहन में हाथ साफ किया करता है।

पानी की तलाश में निकले थे बच्चे

परलकोट इलाके में मेंटनेंस के चलते पिछले कई घंटों से बंद बिजली से लोगों को पेयजल भी नहीं मिल पा रहा है। इसी पानी के तलाश में कुछ बच्चे शनिवार सुबह घर से निकले थे। इन्हें एक सोलर पंप वाले बोर में पानी के लिए पहुंचना था। लेकिन इससे पहले एक बोलेरो के रूप में इन बच्चों के ऊपर आफत आ गई। नौ सिखिए चालक ने इन पर बोलेरो चढ़ा दिया जिसमें एक बच्ची की मौत हो गई। तीन घायल हो गए। जिसमें से दो गंभीर घायलों को इलाज के लिए बाहर रेफर किया गया है।

खबरें और भी हैं...