पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पालिका को नल कनेक्शन के 600 आवेदन मिले, दिए गए सिर्फ 250

पालिका को नल कनेक्शन के 600 आवेदन मिले, दिए गए सिर्फ 250

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर में पानी की समस्या को देखते हुए लोगों द्वारा नगर पालिका से घरों में निजी नल कनेक्शन लगाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन पालिका द्वारा नल कनेक्शन नहीं लगाया जा रहा है। इसके चलते गर्मी में लोगों को सार्वजनिक स्टैंड पोस्ट व हैंडपंप के भरोसे रहना पड़ रहा है।

सार्वजनिक नल में पानी भरने को लेकर अक्सर विवाद की स्थिति निर्मित होती रहती है। पालिका में 600 लोगों ने निजी नल कनेक्शन का आवेदन दिया है, जिसमें से सिर्फ 250 लोगों को ही कनेक्शन का अब तक वितरण किया गया है। अघन नगर वार्ड के ऊपरी भाग में 200 घर है। यहां के कई लोगों ने नल कनेक्शन के लिए आवेदन किया है, लेकिन उन्हें अब तक नहीं दिया गया है। यहां पांच स्टैंड पोस्ट लगाया गया है, जिसके लिए 2 हजार लीटर की टंकी बनाई गई है। इसके भरोसे ही सभी लोगों को पानी मिलता है। सुनीता दुबे, अन्नु यादव, जूली नेताम, मंजु नेताम, उमला नेताम ने कहा सार्वजनिक नल में काफी कम पानी आता है। इससे सभी को पानी नहीं मिल पाता है। टंकी की भी सफाई नहीं होती है। भावसिंह नगर मोहल्ला में 50 घर है। जिसमें मांग के बाद भी नल कनेक्शन नहीं मिल पाया है। यहां पर भी लोग नल कनेक्शन दिए जाने की मांग कर रहे हैं लेकिन सार्वजनिक नल व एक हैंडपंप के भरोसे लोग पानी भर रहे हैं। भावसिंह नगर में नल में पानी लट्टीपारा स्कूल परिसर में लगे बोर से सप्लाई होता है लेकिन चार में से दो नल में पानी आता है। दो नल में तो बिल्कुल भी पानी नहीं आता। कई परिवार वन विभाग के कालोनी जाकर पानी भरते हैं। सुशीला यादव, लच्छनतीन यादव, ललिता मरकाम, अनीता यादव, उषा किरण मिश्रा व ईश्वरी दीपक ने कहा गर्मी के मौसम में सार्वजनिक नल में कम पानी आता है। यदि घर में नल कनेक्शन हो जाए तो सार्वजनिक नल में पानी को लेकर आपस में विवाद की स्थिति नहीं बन पाएगी। लोक सुराज में भी नल कनेक्शन की मांग की गई, लेकिन मांग पूरी नहीं हुई।

घरों में निजी नल कनेक्शन नहीं, स्टैंड पोस्ट से पानी भरते भावसिंह नगर के लोग।

श्यामा नगर में 15 मिनट ही आता है पानी

जनकपुर वार्ड के श्यामा नगर में सुबह-शाम 10-10 मिनट ही पानी सार्वजनिक नल से मिल पा रहा है। यहां पर पर 150 घर है। संध्या देहारी, शिवबती मानिकपुरी ने कहा सार्वजनिक नल में पानी भरने वालों की संख्या ज्यादा रहती है और इससे सभी को पानी नहीं मिल पाता है। इस कारण दो वर्षों से घर में नल कनेक्शन दिए जाने की मांग की जा रही है।

पाइप लाइन विस्तार का चल रहा काम

कांकेर नगरपालिका के सब इंजीनियर हेमंत देवांगन ने कहा पीएचई विभाग से महानदी का जल आवर्धन योजना का काम किया जा रहा है। इसमें पीएचई विभाग से शहर में पाइप लाईन विस्तार का काम भी प्रकिया में है। पाइप लाईन विस्तार हो जाने के बाद आवेदन करने वाले सभी लोगों को कनेक्शन दिया जाएगा। ऊपरी भाग के घरों में नल दिए जाने में दिक्कत हो रही है।

हैंडपंप के भरोसा चल रहा काम

राजापारा वार्ड के ऊपरी भाग में 30 घर के लोगो को पानी नहीं मिल पा रहा है। यहां एक हैंडपंप है, जिसके भरोसे लोग पानी भरते हैं। यहीं हाल शहर के के साकेत नगर, शिवनगर के ऊपरी भाग, अटल आवास कालोनी का है।

खबरें और भी हैं...