पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जेसीआई पदाधिकारियों का किया गया स्वागत

जेसीआई पदाधिकारियों का किया गया स्वागत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांकेर| जेसीआई ईवा व जेसीआई रायपुर स्टार के संयुक्त तत्वाधान में थर्डजेंडर ब्यूटी प्रतियोगिता का तृतीय आडिशन जगदलपुर, चित्रकुट में किया जाएगा। 17 मई को जगदलपुर जाने के दौरान जेसीआई के पदाधिकारी कांकेर में रूके उनका कांकेर रॉयल सिटी के पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया।

प्रतियोगिता का फाइनल 3 जून को रायपुर में आयोजित किया जाएगा। पहला आडिशन रायपुर व दूसरा बिलासपुर में हो चुका है। 23 मई को रायपुर में सेमीफाइनल होगा, जिसमें वाइल्ड कार्ड एंट्री में भी ट्रांसजेडर भाग ले सकते हैं। आडिशन टीम में कॉर्डिनेटर अजय अग्रवाल, मार्गदर्शक समीर शेख, सीनियर सदस्य संजय सिंह, विक्रांत तिवारी, लोकेश पवार, चेयर पर्सन नेहा शल्मन, राईस सिटी अध्यक्ष चन्द्रशेखर, ईवा अध्यक्ष हर्षा साहू, प्रोग्राम डायरेक्टर एकता मलंग, योगेंद्र नारंग, वाजिदा मिर्जा, रिचा ठाकुर, रश्मि , विकास क्षत्रिय, अमरजीत सिंह व हरविंद्र सिंह शामिल है। कांकेर रॉयल सिटी के के अध्यक्ष जेसी उमेश डहरिया, सचिव प्रदीप जायसवाल, प्रोग्राम डारेक्टर जेसी डॉ. संजय शर्मा, जेसी चन्द्रजय मरकाम और एसआर चंदेल द्वारा उनका स्वागत किया गया।

कांकेर। जेसीआई पदाधिकारियों का किया स्वागत।

खबरें और भी हैं...