पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • इलाज कराने आई बालगृह की नाबालिग अस्पताल से लापता

इलाज कराने आई बालगृह की नाबालिग अस्पताल से लापता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिंगारभाट स्थित बालिका बाल गृह की नाबालिग बालिका जिला अस्पताल से अचानक गायब हो गई। उसने अस्पताल में चक्कर आने की शिकायत की थी। जिससे संस्था हाउस मदर दवा लेने चली गई थी। संस्था के सदस्यों ने शहर के संभावित स्थान पर उसकी तलाश की लेकिन वह नहीं मिली। बालिका को किसी के द्वारा बहला फुसला कर अपने साथ ले जाने की आशंका भी जताई जा रही है। जिससे पुलिस अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर बालिका की तलाश कर रही है।

बालिका बाल गृह की 16 वर्षीय बालिका दो दिन पूर्व सिर में दर्द होने की शिकायत की थी। जिसके चले उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया था। चेकअप व दवा लेने के बाद यहां से उसे वापस बालिका बाल गृह ले जाया गया था। 17 मई को बालिका ने एक बार फिर शरीर में दाने व खुजली होने की शिकायत की। इस पर सुबह उसे दोबारा चेकअप के लिए जिला अस्पताल लाया गया। बालिका के साथ संस्था हाऊस मदर भी आई हुई थी। सुबह 10 बजे चेकअप के बाद वापस बालिका बाल गृह लौटने के दौरान बालिका ने चक्कर आने की शिकायत करते अस्पताल के बैंच में बैठ गई। जिसे देख हाऊस मदर उसके लिए दवा लेने अस्पताल के काउंटर में गई। जब हाऊस मदर लौट कर आई तो बालिका वहां से गायब थी। हाऊस मदर ने इसकी सूचना तत्काल संस्था को दी संस्था के सदस्यों ने आसपास व बस स्टैंड में उसकी तलाश की। लेकिन वह नहीं मिली। शाम तक उसकी कहीं भी जानकारी नहीं मिलने पर संस्था ने गुमशुदगी की शिकायत कांकेर थाना में की।

पहले भी कई बार घर से भाग चुकी है बालिका

बालिका मूलत: धमतरी जिले के टिकरापारा की रहने वाली है। संस्था से मिली जानकारी के अनुसार बालिका इसके पूर्व भी कई बार घर से भाग चुकी है। हाल ही में उसे धमतरी पुलिस ने बाहर से पकड़ कर धमतरी बालक कल्याण समिति को सौंपा था। जिसने पखवाड़े भर पूर्व 5 मई को बालिका को कांकेर शिफ्ट किया था। बालिका कक्षा 9वीं की छात्रा है।

बालिका की तलाश जारी

संस्था की त्रिसंध्या साहू ने बताया नाबालिग बालिका ने तबियत खराब होने की बात कही थी। जिसके चलते उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया था। जहां से वह गायब हो गई। उसकी तलाश जारी है। पुलिस में भी एफआईआर दर्ज कराई गई है।

खबरें और भी हैं...