कांकेर| चारामा थानांतर्गत ग्राम बागडोंगरी में एक विक्षिप्त की लाश पेड़ में फंटे में लटकी पाई गई। बताया जा रहा है उसका इलाज एक बैगा के घर चल रहा था। जहां से वह भाग गया था। मामला प्रथम दृष्टया खुदकुशी का लग रहा है। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार बागडोंगरी निवासी शंभू लाल कोमरा 46 वर्ष पिता चैतराम की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। पिछले तीन चार दिनों से ज्यादा परेशान करने पर उसे इलाज के लिए गांव के ही बैगा के पास ले गए थे। जहां से वह भाग गया था। 17 मई की रात 2 बजे तलाशी के दौरान उसका शव घर के ही बाड़ी में ईमली के पेड़ में फांसी में लटकी मिली। विक्षिप्त ने अपने ही गमछे से फांसी लगा ली।