सप्ताहभर पहले मॉर्निंग वाॅक में निकली महिला गंभीर अवस्था में घायल सड़क पर मिली थी। लेकिन हादसा कैसे व किससे हुआ है यह स्पष्ट नहीं हो पाया था। जिस दिन महिला घायल हुई थी उसी दिन एक ट्रक सिंगारभाट में नल तोड़ने के नाम पर पकड़ी गई थी। लेकिन उससे महिला के घायल होने की बात सामने नहीं आई थी। ट्रक को गांव वालों ने बाद में छोड़ दिया था।
घटना के कुछ दिन बाद जब सीसी टीवी फुटेज सामने आया तो महिला के ट्रक से घायल होने की बात सामने आई। सप्ताहभर पूर्व 11 मई को सुबह 6.30 बजे बाफना लान के सामने महिला सलमा बानों 30 वर्ष पति आरिफ गंभीर रूप से घायल मिली थी। महिला के सिर, चेहरे आदि में गंभीर चोट थी। महिला कुछ बताने की स्थिति में नहीं थी। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर कर दिया गया था। महिला के जबान में 6 तथा सिर में 8 से अधिक टांके आए हैं। लेकिन हादसा कैसे हुआ यह स्पष्ट नहीं था। इसी दिन एक ट्रक चालक घटना स्थल से कुछ दूर में ट्रैक्टर शो रूम के सामने नल को टक्कर तोड़ दिया था। इसके बाद ट्रक को नेशनल हाईवे से हटा कर कोंगेरा रोड में ले गया था।
सीसीटीवी में साफ दिखाई दे रहा है कि ट्रक ने कैसे महिला को टक्कर मारी थी।