डाइट में गर्मी के अवकाश में शिक्षकों को अंग्रेजी विषय में प्रशिक्षण एससीआरटी से दिया जा रहा है लेकिन शिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण में रूचि नहीं दिखाई जा रही है।
इसमें 150 शिक्षकों में 63 शिक्षक नहीं पहुंच रहे हैं। डाईट में अंग्रेजी विषय में शिक्षकों को बेहतर ढंग से पारंगत करने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें प्राइमरी व पूर्व माध्यमिक शाला के शिक्षकों को 10-10 दिवसीय का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें प्राइमरी के शिक्षकों का चार चरण में प्रशिक्षण चलेगा। इसमें 14 से 23 मई तक प्रथम चरण का प्रशिक्षण चल रहा है। इसके बाद 24 मई से 2 जून तक प्रशिक्षण चलेगा। तीसरे चरण का प्रशिक्षण 4 जून से 13 मई तक और चौथे चरण का 18 जून से 27 जून तक प्रशिक्षण चलेगा। मिडिल स्कूल में प्रथम चरण का 2 जुलाई से 11 जुलाई तक प्रशिक्षण चलेगा। दूसरे चरण का 12 जुलाई से 21 तक प्रशिक्षण चलेगा।
700 शिक्षकों को दिया जाएगा प्रशिक्षण
प्राइमरी में चार चरण में 500 शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाना है। मिडिल में 200 शिक्षण को दो चरणों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। अभी प्रथम चरण में 150 शिक्षकों को प्रशिक्षण लेना है, जिसमें सिर्फ 87 शिक्षक पहुंच रहे हैं। गर्मी को शिक्षकों के नहीं पहुंचने का कारण बताया जा रहा है। शिक्षको ने अवकाश को लेकर भी कोई आवेदन पत्र डाईट संस्था को नहीं दिया है। प्रशिक्षण में ग्रामर के साथ अंग्रेजी बोलना, लिखना व सीखना बताया जा रहा
कांकेर। प्रशिक्षक के तहत ग्रुप में चर्चा करते हुए शिक्षक।
बीईओ को जानकारी दी
डाईट के प्राचार्य पीएस समुंद ने कहा 150 शिक्षकों को अंग्रेजी विषय के प्रशिक्षण में पहुंचना है लेकिन 87 शिक्षक ही पहुंच रहे हैं। 63 शिक्षक अंग्रेजी विषय के प्रशिक्षण में नहीं पहुंच रहे हैं। ये शिक्षक एक भी दिन नहीं पहुंच रहे हैं। इन अनुपस्थित शिक्षकों की जानकारी संबंधित बीईओ के साथ बीआरसी को दी गई है।