स्कूल में ग्रामीणों की मदद से बनाया गार्डन तो विभाग ने दिए झूले
कांकेर| ग्राम पटौद प्राथमिक स्कूल को मॉडल स्कूल बनाने झूले व फिसलपट्टी शिक्षा विभाग ने दिए हैं। गांव के प्राथमिक स्कूल को 2 वर्ष से मॉडल स्कूल बनाने प्रयास जनसहयोग से शाला प्रबंधन समिति व स्कूल प्रबंधन द्वारा किया जा रहा है। उनके इस प्रयास से स्कूल परिसर में काफी हरियाली आ गई है। जनसहयोग से बाउंड्रीवाल बना पौधे लगा स्कूल परिसर को गार्डन का रूप दिया गया। यहां विभिन्न प्रकार के 300 पौधे लगे हुए हैं। बच्चे स्कूल में पौधों की देखरेख तथा पानी देने का काम करते हैं। स्कूल परिसर में बोर भी कराया गया है। शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष राकेश नायक, प्रधानाध्यापिका आराधना शर्मा ने कहा शिक्षा विभाग के प्रोत्साहन से और बल मिलेगा और संस्थान को मॉडल स्कूल बनाकर रहेंगे।