दूध नदी कॉलोनी में कलश यात्रा के साथ भागवत शुरू
कांकेर| दूध नदी कॉलोनी परिसर में बुधवार से देवी भागवत कथा का आयोजन शुरू हुआ। शुभारंभ पर मोहल्लेवासियों द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। कॉलोनी स्थित बड़े कंकालिन मंदिर के परिसर में देवी भागवत कथा की शुरुआत 16 मई से हुई, जो 24 मई तक चलेगी। देवी भागवत रोजाना दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी। प्रवचनकर्ता पंडित विनोद शर्मा हैं। कलश शोभायात्रा में मंदिर समिति के संरक्षक डीएन भंडारी, अध्यक्ष अशोक धु्रव,राकेश शर्मा, पार्षद उत्तम यादव, जागेश्वरी साहू, विजय साहू, सुनीता यादव, संतोष पटेल, विकास शर्मा, टेमन साहू आदि शामिल थे।